फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसाना ने भरी हुंकार नहीं शुरू होने देंगे काम

Mon, 06 Mar 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
train
विज्ञापन

विज्ञापन
फ्रेट कॉरीडोर के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर 180 दिनों से धरने दे रहे किसानों ने रविवार को कहा कि बिना मुआवजे के वह काम शुरू नहीं होने देंगे। अगर कुछ ऐसा हुआ तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

मैना मौजपुर गांव में धरने पर बैठे किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। किसानों ने कहा कि शासन और प्रशासन इतने दिनों से आश्वासन पर आश्वासन दे रहा है।  रेल मंत्री कार्यालय से लेकर फ्रेट कॉरीडोर के अधिकारी सभी ने समस्या को दूर कराने का दिलासा दिया। लेकिन 180 दिन बाद भी समाधान नहीं निकल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता सुग्रीव सोलंकी ने कहा कि धरने पर बैठे लोग आचार संहिता समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद आंदोलन की दूसरी रणनीति तय की जाएगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। किसानों ने कहा कि अब वह किसी भी झांसे में नहीं आएंगे। किसी भी हाल में मुआवजा लेकर रहेंगे।

जब तक मुआवजा नहीं मिलता काम शुरू नहीं होने देंगे। धरने पर  अजय चौधरी, , इंद्रमणि शर्मा, शमसाद खां, लाला प्रधान, महीपाल सिंह, निहाल चौधरी आदि रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें