फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों संग महिला ने लगाई आग, मासूमों की मौत

Tue, 10 Jan 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
अस्पताल में महिला के पास बैठा पति। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
पला कसेर गांव में गृहक्लेश से तंग एक महिला ने अपने दो बच्चों समेत खुद को कमरे में बंद कर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। आग में झुलसकर ढाई साल के  बेटे की मौत हो गई जबकि चार साल की बेटीने अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला को सीएचसी से अलीगढ़ रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला भी 90 फीसदी झुलस चुकी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि पला कसेर गांव निवासी चेतराम लोधी का पुत्र हरीश दिल्ली में कपड़े की सिलाई का काम करता है। इस समय वह गांव आया हुआ था। मंगलवार दोपहर किसी बात पर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। इसके बाद हरीश की पत्नी मधु (30) ने अपने दो बच्चों लक्ष्मी (4) और हेमंत (ढाई साल) के साथ खुद को कमरे में बंद कर लिया।

मधु ने बच्चों समेत खुद पर मिट्टी का तेल उडे़ल लिया और आग लगा ली। कमरे से चीख पुकार और आग की लपटें देख ग्रामीण दौड़े और कमरे के दरवाजे को तोड़कर आग बुझाई। इसके बाद मधु और उसके बच्चों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हेमंत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जबकि मधु और उसकी पुत्री लक्ष्मी को अलीगढ़ रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान लक्ष्मी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लक्ष्मी की मौत की जानकारी ग्राम प्रधान इमरती देवी ने दी है।

अरनिया में तीन बच्चों समेत महिला ने की थी खुदकुशी
2015 में अरनिया गांव में महिला ने घरेलू कलह में तीन बच्चों को कमरे में बंद किया। इसके बाद मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा दी थी। जिसमें महिला समेत चारों की मौत हो गई थी।

अभी पीड़ित पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति हरीश भी पत्नी के उपचार के लिए अलीगढ़ साथ गया है। आग लगाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। तहरीर मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - तपेश्वर सागर-, कोतवाली प्रभारी, डिबाई
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें