बसीबांगर-चंदियाना मार्ग पर बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चालक मृतका का बेटा घायल हो गया। महिला की मौत की जानकारी होते ही ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
जनपद अमरोहा के थाना हसनपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव मंगरौला निवासी जितेंद्र (22) पुत्र रामफल अपनी मां राजवती (60) पत्नी रामफल के साथ डिस्कवर बाइक से क्षेत्र के गांव दौलतपुर एक रिश्तेदारी में जा रहा था। बसीबांगर-चंदियाना मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
आमने-सामने की टक्कर में बाइक सड़क पर जा गिरी। इसमें राजवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक जितेंद्र घायल हो गया। जैसे ही राजवती की मौत की ट्रैक्टर चालक को जानकारी हुई तभी ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया।