मृतक के भाई विनोद नेे रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई मुकेश (42) पुत्र सोरनसिंह भतीजे संगीत (16) पुत्र राकेश के साथ बाइक से अनूपशहर आ रहा था। आरोप है कि पंचपीपल के पास सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सोनू प्रधान ने लोगों की मदद से दोनों को अनूपशहर सीएचसी में भर्ती कराया, उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मुकेश की रास्ते में ही मौत हो गयी, जबकि संगीत को उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया है। आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया।