नगर क्षेत्र के तीन अल्ट्रासाउंड सेंटरों और निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को छापामारी की। इस दौरान एक अल्ट्रासाउंड सेंटर और एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य अफसरों को गड़बड़ी मिली। टीम ने दोनों स्थानों से दस्तावेज जब्त कर लिए हैं।
शुक्रवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक तालियान के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटरों और डिलीवरी कराने वाले निजी अस्पतालों पर छापा मारा। इस दौरान महिला अस्पताल रोड स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर और डीएम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में गड़बड़ी मिली।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेंटर से महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर लिए। बताया जा रहा है कि इन दोनों अस्पतालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया गड़बड़ी मिलने पर दस्तावेजों को जब्त कर लिया है। दस्तावेजों की जांच की जा रही है।