गांव में जागरण करने आए मंडली के दो कलाकारों पर एक ग्रामीण ने अपनी नाबालिग बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार इलाके के एक गांव निवासी ने पुलिस को बताया कि 4 दिसंबर से गांव में जागरण का आयोजन किया जा रहा था।
इस दौरान जागरण मंडली में आए कलाकार अंकुर, राजू उर्फ राजेश निवासी खिदरपुर थाना खानपुर औरंगाबाद ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया।
नाबालिग कक्षा आठ की छात्रा है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों को नामजद कर लिया है।
जेठ पर लगाया अभ्रदता का आरोप
कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने जेठों पर अभद्रता का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
महेपाजागीर गांव निवासी गायत्री पत्नी अजय अपने जेठ रामकुमार, शिवकुमार, पुत्रगण गुुरुदत्त पर अभद्रता का आरोप लगाकर तहरीर दी है।