अपने क्षेत्र में अवैध वसूली करने को लेकर दो जेई आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों के बीच जमकर जूतम-पैजार हुई। एक जेई ने दूसरे पर क्षेत्र में लाखों रुपये की अवैध वसूली का आरोप लगाया है।
अधीक्षण अभियंता ने एसडीओ जहांगीराबाद को जांच सौंप दी है। बता दें कि जहांगीराबाद बिजलीघर क्षेत्र के तहत जहांगीराबाद टाउन का जेई टीम के साथ तलाशी लेने लिए पहुंच गए।
इसी दौरान 132 केवीए बिजलीघर का जेई मंगलराम मौके पर पहुंच गए। अपने क्षेत्र में अवैध वसूली होते देख दोनों जेई में गाली-गलौच शुरू हो गई। बात बढ़ने पर दोनों में खूब जूतम-पैजार हुई।
जेई मंगलराम ने पूरे मामले की शिकायत अधीक्षण अभियंता से कर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। अधीक्षण अभियंता ने एसडीओ जहांगीराबाद गौरव कुमार को जांच के आदेश दिए हैं।