खुर्जा। कोतवाली पुलिस ने नशीला पदार्थ के साथ दो शातिर तस्करों को दबोचा है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात वह मूड़ाखेड़ा चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान उन्होंने दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से 200 ग्राम स्मैक और सौ ग्राम चरस बरामद हुए।
इसकी कीमत करीब 10 से 12 लाख रुपये बताई जा रही है। शातिरों की पहचान होली घाट मोहल्ला निवासी चमन और मनीष के रूप में की गई है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों शातिर पलहे सटोरिए का धंधा करते थे।