फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ पर चली लाठियां, हंगामा-जाम

Sat, 26 Nov 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 
विज्ञापन
कस्बा स्थित पुलिस चौकी के पास छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों के लोग शुक्रवार को आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर चौकी पुलिस के अलावा जेवर कोतवाली की फोर्स ने पहुंचकर जाम लगा रहे लोगों पर लाठियां फटकारी।
  तब जाकर जाम पर खुलवाया गया। उधर मारपीट में घायल तीन लोगों को अस्पताल भेजा गया। चौकी क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा कस्बे के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। आरोप है कि भुन्ना जाटान के कुछ युवक छात्रा को छेड़छाड़ कर परेशान करते थे। शुक्रवार शाम को भी पुलिस चौकी के पास युवकों ने छात्रा से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद छात्रा ने फोन कर अपने घर वालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दो युवकों को दबोच लिया और उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर युवकों की तरफ से भी लोग पहुंच गए। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसके  बाद लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


 सूचना पर चौकी प्रभारी समेत पुलिस टीम पहुंच गई। मामला ज्यादा बढ़ा तो जेवर कोतवाली प्रभारी दिनेश यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने लाठियां फटकार कर किसी तरह भीड़ को खदेड़ कर जाम खुलवाया। करीब आधे घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद किसी तरह जाम खुल सका। मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें