फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले हमला, फिर सपा नेता को धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 08 Mar 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जहांगीराबाद के सपा नेता पर एक सप्ताह पहले दादरी में हुए जानलेवा हमले के बाद अब आरोपी फोन से जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जबकि दादरी पुलिस आरोपियों को अभयदान दे रखी है।
इसका फायदा उठाकर आरोपी धमकी देने से बाज नहीं आ रहे हैं। पीड़ित सपा नेता ने कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है।

फिलहाल पीड़ित ने जहांगीराबाद कोतवाली में एनसीआर दर्ज कराई है। जहांगीराबाद निवासी आदेश शर्मा पुत्र छोटे लाल शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह समाजवादी पार्टी युवजन सभा का जिला उपाध्यक्ष है।
विज्ञापन


एक मार्च की सुबह वह जहांगीराबाद से दिल्ली जा रहे थे। तभी दादरी क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में आदेश और उनके भाई अमित शर्मा समेत कई घायल हो गए थे।

छोटे लाल शर्मा ने जहांगीराबाद निवासी संदीप उर्फ नीटू, जितेंद्र, संजीव और साठ-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ दादरी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


इसके चलते आरोपी नंबर बदल बदलकर जान से मारने की धमकी देकर फैसले का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित सपा नेता आदेश शर्मा का कहना है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वह मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर न्याय दिलाने की  मांग करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें