फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के पास छह दुकानों में चोरी

Sat, 13 Feb 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर चोरों ने शुक्रवार रात पांच फोटो स्टूडियो के ताले तोड़कर लाखों के सामान चोरी कर लिया। फिर रेडिमेड की दुकान के ताले तोड़ डाले लेकिन जाग होने पर चोर भाग गए।
विज्ञापन


चोरी की इस वारदात से गुस्साए व्यापारियों ने थाने पर जमकर हंगामा किया। फिर जाम लगाने की चेतावनी दी। सूचना पर पहुंचे सीओ ने समझा-बुझाकर व्यापारियों को शांत कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ककोड़ थाने के पास स्थित बाजार में पुष्पेद्र, प्रदीप, गौतम कुमार, विनोद, भानु प्रकाश का फोटो स्टूडियो है। शुक्रवार रात चोरों ने उनकी दुकानों के ताले तोड़कर कीमती कैमरे और अन्य समान निकाल ले गए।
विज्ञापन


पीड़ितों ने चोरी किए गए कैमरों की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई है। इस दौरान चोरों ने पास के एक रेडिमेड की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की असफल कोशिश की।

थाने के पास चोरी होने से गुस्साए दुकानदारों ने थाने में हंगामा कर जाम लगाने की चेतावनी दी। सीओ सिकंदराबाद धमेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई के आश्वासन दिया तो दुकानदार शांत हुए। सीओ का कहना है कि वारदात का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

शादी समारोह से बाइक चोरी
विवाह समारोह में शामिल होने गए पिता-पुत्र की बाइक चोर उड़ा ले गए। खत्रीवाड़ा निवासी राकेश पुत्र सर नीलम ने बताया कि शुक्रवार रात 9.30 बजे वह बाइक से बेटे के साथ पावन कुटीर मंडप में विवाह समारोह में गए थे। करीब 20 मिनट बाद निकले  तो बाइक गायब थी।

ताला तोड़ चार पशु चोरी
चोरों ने घेर का ताला तोड़कर चार पशु खोल ले गए। पीड़ित ने तहरीर दी है। कांवरा निवासी मुकर्रम अली पुत्र मौ. सफी ने बताया कि शुक्रवार शाम वह घेर का ताला लगाकर घर चले आए। देर रात चोर ताला तोड़कर घेर में बंधे चार मवेशी खोल ले गए। मुकर्रम ने मवेशियों की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें