फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर समेत चार घरों में चोरी

Fri, 08 Jan 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद पुलिस को गुरुवार रात चोरों ने खुली चुनौती दी। कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र की आवास विकास द्वितीय में एक इंजीनियर के घर समेत चार घरों को निशाना बनाते हुए लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


वहीं कालाआम चौकी के निकट कूमल कर मोबाइल शॉप से करीब 2 लाख के मोबाइल और कैश पर हाथ साफ कर दिया।
निवासी नरेश शर्मा ने बताया कि वह विशाखापट्टनम स्थित एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं।

उनकी पत्नी अंशू शर्मा परिवार सहित आवास विकास द्वितीय में रहती हैं। तीन दिन पहले अंशू शर्मा घर पर ताला लगाकर बच्चों सहित पति से मिलने विशाखापट्टनम गई थीं।

गुरुवार रात चोर ताला तोड़कर उनके घर घुस आए। चोर घर में रखा गले का हार, मंगलसूत्र, दो चेन, चार अंगूठी, चार सोने की चूड़ी, दो जोड़ी पाजेब, 50 हजार कैश, दो बैंटरी और एक इनवर्टर चोरी करके ले गए।
विज्ञापन


नरेश ने बताया कि शुक्रवार सुबह पड़ौसी ने फोन पर चोरी की जानकारी दी। नरेश के पड़ोस में रहने वाले देवपाल ने बताया कि गुरुवार शाम वह परिवार सहित गांव पाली गए हुए थे।

चोरों ने घर में रखे जेवरात और कैश चोरी कर लिया। वहीं रिटायर्ड दरोगा गजेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार रात चोर कैश और जेवरात ले गए। आवास विकास में रहने वाले वेदपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार रात वह परिवार के साथ दिल्ली गए हुए थे।

चोरों ने ताला तोड़कर एक लाख कैश और जेवरात ले गए। कालाआम चौकी के निकट सूर्यनगर निवासी निरंकार सिंह आजाद मोबाइल प्वाइंट नाम से दुकान करते हैं।

गुरुवार रात चोरों ने पीछे से दुकान में कूमल कर 30-40 मोबाइल, पैन ड्राइव, मैमोरी कार्ड चुराकर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बंद मकान में चोरों ने बोला धावा
खीरखानी मोहल्ला स्थित बंद मकान में चोरों ने धावा बोलकर हजारों का सामान और नगदी चोरी कर ली। खीरखानी निवासी एहसान फैक्ट्री में काम करता है। बृहस्पतिवार रात घर में ताला बंद कर वह अपनी ड्यूटी पर चला गया। इस दौरान ताला तोड़कर चोरों ने करीब 2400 रुपये नगदी, टीवी समेत हजारों रुपये चोरी कर लिया।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें