फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के घर चोरी

Fri, 13 Nov 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के अंबा एंकलेव स्थित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के घर का ताला तोड़कर चोरों ने खंगाल लिया। चोर कैश-जेवरात समेत लाखों का कीमती सामान ले गए।
विज्ञापन


घटना के समय परिवार के सदस्य त्योहार मनाने के लिए गांव गया हुआ था। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह का अंबा एंकलेव में मकान है।

सविता अपने पति और बच्चों के साथ दिल्ली रहती हैं। यहां उनके ससुर राजपाल सिंह रहते हैं। त्यौहार मनाने के लिए राजपाल सिंह ने जहांगीरपुर थाना क्षेत्र स्थित पैतृक गांव मुमरेजपुर गए हुए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर 1 बजे वह गांव से लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर घुसकर देखा तो सामान तितर-बितर पड़ा था। राजपाल सिंह ने बताया कि चोर 50 हजार कैश, करीब 2 लाख के जेवरात और लाखों का कीमती सामान ले गए।
विज्ञापन



पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह के घर चोरी की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - आरके सिंह, नगर कोतवाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें