फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फेसबुक पर ‘स्मार्ट युवक’ को दिया दिल, मिली तो निकला अधेड़

Tue, 02 May 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
फेसबुक
विज्ञापन

विज्ञापन
सोशल साइट्स पर किस तरह लोग फेक फोटो या जानकारी के जरिए लोगों को गुमराह करते हैं इसका एक मामला जिले में सामने आया है। फेसबुक पर ‘स्मार्ट लुक’ वाले एक युवक के साथ एक युवती की चैटिंग शुरू हो गई। कई महीनों तक सोशल साइट्स पर दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा।

युवती जब फेसबुक के प्रेमी से मिलने एक रेस्तरां में पहुंची तो फेसबुक पर स्मार्ट दिखने वाला युवक अधेड़ निकला। युवती ने मामले की शिकायत प्रभारी एसएसपी से की है। प्रभारी एसएसपी ने साइबर सेल को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


दरअसल नगर निवासी एक युवती सोशल साइट्स फेसबुक पर एक स्मार्ट से दिखने वाले युवक के प्रेम जाल में फंस गई। युवती तो अपने ओरिजनल फोटो डालती रही, लेकिन युवक अपने फर्जी फोटो अपलोड करता रहा। आरोपी किसी अन्य युवक  के फोटो अपलोड करता रहा, जिसमें वह काफी स्मार्ट दिख रहा था।

युवती आरोपी को स्मार्ट युवक समझकर उसके प्रेम जाल में फंस गई। दोनों के बीच लंबे समय तक सोशल साइट्स पर ही प्रेम प्रसंग चलता रहा। दोनों ने एक-दूसरे के फोन नंबर ले लिए। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर भी बातें होने लगीं।

कुछ दिनों पहले आरोपी ने युवती से मिलने की इच्छा जाहिर की। दोनों के बीच नगर के एक मुख्य रेस्तरां में मिलना तय हुआ। युवती तय समय पर रेस्तरां पहुंच गई।
विज्ञापन

युवती ने जब उसे फोन किया तो रेस्तरां में पहले से ही मौजूद एक करीब 50 वर्ष के व्यक्ति का फोन बज उठा।

युवती ने जब उसे देखा तो वह भड़क गई और आरोपी को खरी-खोटी सुनाकर वहां से चलती बनी। युवती ने आरोपी के खिलाफ प्रभारी एसएसपी से शिकायत की है। प्रभारी एसएसपी ने मामले की जांच के लिए साइबर सेल को निर्देश दिए हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें