फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू-बुखार से महिला समेत दो की मौत

Wed, 26 Oct 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बुखार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
डेंगू और बुखार का प्रकोप अभी थमा नहीं है। बुगरासी में में डेंगू से पीड़ित एक युवक की बुधवार को मौत हो गई जबकि जहांगीराबाद में स्कूल प्रबंधक की पत्नी की बुखार से मौत हो गई।  
बुगरासी निवासी युनूस खां का 30 बर्षीय विवाहित पुत्र सुलेमान पिछले एक सप्ताह से डेंगू बुखार से पीड़ित था जिसका कस्बे के ही एक निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


बुधवार को हालत बिगड़ने पर परिजन युवक को मेरठ ले जा रहे थे लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। युवक 4 बच्चों का पिता था। बुगरासी के निजी चिकित्सकों ने सुलेमान को डेंगू की पुष्टि की थी। वहीं, जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव वहीपुर निवासी सुधीर पाठक जहांगीराबाद मे  शाइन शिलर नाम से कान्वेंट स्कूल चलाते है।

इनकी पत्नी डौली पाठक (36)को पिछले तीन दिनों से बुखार था। हालत बिगड़ने पर उन्हें गाजियाबाद के एक अस्पताल मे वेंटीलेटर पर रखा गया जहां उनकी मौत हो गई।  बता दें कि जिले में पिछले तीन माह में 160 से ज्यादा लोग डेंगू, बुखार और  चिकनगुनिया के शिकार हो गए।
विज्ञापन


रिजनों के अनुसार इन मौतों का कारण यही थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े कुछ और ही बयां करते रहे। किसी की किडनी फेल, किसी का हार्ट फेल, किसी का लीवर फेल तो किसी को कैंसर बताया गया। हाईकोर्ट की सख्ती ने  सरकार के आंकड़ों की पोल खोलकर  रख दी। हालांकि   स्वास्थ्य विभाग के अफसर अभी भी मौतों का कारण कुछ और   ही बताते हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें