नगर के काली नदी के पास एक युवक का शव नग्न हालत में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को फेंका गया है। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस युवक की पहचान करने के लिए जांच में जुटी है। रविवार सुबह कोतवाली देहात क्षेत्र के बाईपास रोड पर काली नदी के पास खेत में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली।
कोतवाली देहात प्रभारी सूचना के बाद मौके पर पहुंच गए और शव को अपने कब्जे में ले लिया। युवक की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। गर्दन, चेहरे आदि पर चोट के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि युवक की गला दबाकर हत्या कर शव को फेंका गया है। देहात कोतवाल अमरेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।