फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर छात्रा से गैंगरेप

Wed, 03 Feb 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला, गुलावठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीए की छात्रा को अगवा कर छह लोगों ने दो माह तक बंधक बनाए रखा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे उत्तराखंड, अजमेर और पिलखुवा में रखकर गैंगरेप किया।
विज्ञापन


तीन दिन पहले हाईवे पर छोड़ने पर पुलिस के पास पहुंची छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले में पीड़िता के पिता ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ अगवा की धाराओं में रिपोर्ट लिखवाई थी।

पीड़िता छात्रा का आरोप है कि आरोपियों ने दो माह पूर्व स्कूल जाते वक्त उसे अगवा किया था। पीड़ित छात्रा के पिता ने तब महिला और तीन युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखवाई थी। तीन दिन पूर्व अपर्ह्ताओं के चंगुल से छूटी छात्रा गुलावठी पहुंची तो उसने पुलिस को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे हाईवे पर छोड़ गए। छात्रा का कहना था कि उसे उत्तराखंड, अजमेर व पिलखुवा में कमरे लेकर रखा गया तथा उसके साथ छह लोगों ने दुष्कर्म किया।

उधर, मामले के जांच अधिकारी एसएसआई पान सिंह का कहना है कि छात्रा के पिता ने दो माह पूर्व अपनी पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

तीन दिन पूर्व छात्रा ने आकर बताया कि उसके साथ कुछ लोगों ने उत्तराखंड, अजमेर (राजस्थान) व पिलखुवा में रखकर गैंगरेप किया है। छात्रा को डाक्टरी जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


छात्रा के कोर्ट में बयान कराएं जाएंगे। जांच अधिकारी का कहना है कि डाक्टरी रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होने पर आरोपियों के खिलाफ रेप का मामला तरमीम किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें