सपा-कांग्रेस गठबंधन के सदर सीट से प्रत्याशी शुजात आलम ने खुद अपने सिर पर जूता मारकर झोझा समाज के लोगाें ने माफी मांगी। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को मनाने के लिए ऐसा किया है। यह प्रकरण पूरे जिले चर्चा बन गया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
सदर सीट से सपा-कांग्रेस के गठबंधन प्रत्याशी शुजात आलम ने शुक्रवार को अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भूड़ चौराहे पर किया। कार्यक्रम में अकबरपुर कमालपुर, मरगूबपुर, ताजपुर और दरियापुर के झोझा समाज के सैकड़ों लोगाें ने शिरकत की।
बताया गया है कि शुजात आलम ने झोझा समाज से माफी मांगने का अलग ही तरीका निकाला। उन्होंने अपने पैर से जूता निकालकर अपने सिर में कई बार मारा और समाज के लोगों से माफी मांगी।
शुजात आलम पर आरोप था कि वह समाज के लोगोें से दूरी बनाए रखते हैं। इन आरोपों को शुरूआत में उन्होंने नकारा और फिर अपनी गलती स्वीकारते हुए अपने सिर पर जूता मारकर माफी मांगी।
उन्होंने भविष्य में बिरादरी के बीच हर हाल में रहने का भरोसा दिलाया। ऐसा होता देख बिरादरी के कई लोग आगे आए और उनसे जूता छीन लिया। सपा उम्मीदवार का कहना है कि समाज के लोगों ने उनको माफ कर दिया है। शुजात आलम ने बताया कि समाज के कुछ बड़े लोग नाखुश थे।
इसलिए उन्होंने माफी मांग कर सब गिले शिकवे दूर कर लिए। हालांकि इस जूता प्रकरण का वीडियो सोशल साइट्स फेसबुक और व्हाट्सएप पर वायरल हो गया है। यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह विरोधियों की साजिश है। पुलिस से शिकायत की गई है। अधिकारी इसमें पूरी जांच कराकर कार्रवाई करें। - श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित, सदर प्रत्याशी, रालोद
यह मेरे खिलाफ षड़यंत्र है। इस पर पुलिस और चुनाव आयोग को जांच करानी चाहिए। और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। - अलीम खान, सदर प्रत्याशी, बसपा