कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह खेत पर चारा लेने गई युवती से गांव के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवक ने तमंचे से गोली चला दी। बचाव में छोटा भाई भी घायल हो गया। इसकेबावजूद भाई-बहन ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी युवक को तमंचे सहित पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी खेत पर चारा लेने गई थी। इस बीच अकेला देख गांव के एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर सुनकर खेत पर काम कर रहा किशोरी का छोटा भाई मौके पर पहुंचा। उसने विरोध किया तो आरोपी ने तमंचे से गोली चला दी। इत्तेफाक से गोली उसे नहीं लगी।
इस पर उसने तमंचे की बट से उसके सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। इसके बावजूद भाई-बहन ने साहस दिखाते हुए युवक को तमंचे सहित दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पीड़िता के पिता ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
उसने आरोप लगाया कि उस युवक ने पहले तो अकेला देख कर छेड़छाड़ की और उसके भाई के पहुंचने पर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। भाई ने विरोध किया तो उसने फायर झोंक दिय। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।