फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर शटडाउन में चालू कर दी बिजली, लाइनमैन झुलसा

Mon, 04 Jul 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/खुर्जा
विज्ञापन
लाइनमैन को अस्पताल में ले जाते परिजन। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों की लापरवाही के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। रविवार को औरंगाबाद में एक लाइनमैन के झुलसने के महज कुछ घंटे बाद ही खुर्जा मेंे फिर शटडाउन के दौरान बिजली आपूर्ति चालू कर दी। इससे एक और लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


लाइनमैन को तारों से चिपका देखकर आसपास के लोगों ने सप्लाई बंद करवाई और उसे अस्पताल ले गए। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविवार दोपहर शटडाउन के दौरान बिजली आपूर्ति चालू होने से औरंगाबाद के गांव औलीना निवासी लाइनमैन दिनेश बुरी तरह झुलस गया था।

एक निजी नर्सिंगहोम में इलाज चल रहा है। हादसे से बेखबर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने महज कुछ घंटे बाद ही खुर्जा में फिर वही गलती दोहरा दी। देर शाम नेहरुपुर चुंगी के पास हीराकॉलोनी निवासी प्रमोद रिफाहेआम इंटर कॉलेज के पास बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था।
विज्ञापन


इससे पहले उसने सूचना देकर लाइन शटडाउन करवा दी थी। बावजूद इसके बिजलीघर पर मौजूद कर्मचारियों ने लापरवाही बरतते हुए शटडाउन लाइन को चालू कर दिया।   करंट की चपेट में आकर प्रमोद बुरी तरह झुलस गया। आसपास के लोगों ने सप्लाई बंद करवाकर प्रमोद को पोल से उतारा और जटिया अस्पताल ले गए। वहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एचटी लाइन की चपेट में आया युवक, गंभीर
हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बारिश से बचने के लिए चाय के खोखे पर त्रिपाल डालते वक्त हादसा हुआ। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव कोदू वंचावली निवासी युवक नरेश पुत्र नेमपाल सिंह नगर के भूड़ चौराहा के पास गंग नहर पर चाय का खोखा चलाता है।

सोमवार सुबह तेज बारिश से खोखे को बचाने के लिए वह उस पर त्रिपाल डाल रहा था। इस दौरान वह ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे युवक बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में पहुंचे पड़ोसी दुकानदारों और परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रीतम सिंह का कहना है कि युवक काफी झुलस गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें