फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर हत्या, शव फेंका

Thu, 08 Jun 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव मैना के पास जंगल में युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वह रात से ही घर से गायब था। सुबह खून से लथपथ पड़ा शव देखकर परिजनों ने शिनाख्त की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मंगलवार रात करीब आठ बजे शिव कॉलोनी निवासी यतेंद्र (26) पुत्र वीरेंद्र चौधरी अपनी बेटी को खाने का सामान दिलाने गया था। लौट कर आने के बाद बेटी को घर पर छोड़कर बिना बताए कहीं चला गया।

काफी देर तक जब यतेंद्र नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने रात में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सुबह मैना गांव के जंगलों में लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने यतेंद्र के रूप में शव की शिनाख्त की। यतेंद्र का शरीर खून से लथपथ था और पीठ में दो गोली लगी थीं।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी तक हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता वीरेंद्र चौधरी रेलवे में कर्मचारी है।

जंक्शन चौकी इंचार्ज विनीत चौधरी ने बताया कि अभी तक हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर पड़ा मिला शवशिकारपुर
कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पड़ा मिला। युवक के गुप्तांग व सिर में गंभीर चोट के निशान हैं। लोगों का मानना है कि युवक की हत्या की गई है, जबकि पुलिस युवक के मंदबुद्धि होने और अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होना मान रही है। साथ ही पुलिस शिनाख्त में जुटी है।

मंगलवार रात कोतवाली पुलिस को मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर बांसौंटी गांव के पास 30 वर्षीय युवक पड़ा मिला। युवक के सिर व गुप्तांगों पर गंभीर चोट के निशान थे। बुधवार सुबह पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

एसएचओ पीआर शर्मा ने बताया कि मृतक मंदबुद्धि था जो आसपास क्षेत्र में घूमता रहता था। किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें