फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार की हत्या कर शव नहर के पास फेंका

Mon, 27 Jun 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार की हत्या कर बदमाशों ने शव को नारायणपुर नहर के पास फेंक दिया। युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों के मुताबिक दुकानदार रात से ही गायब था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के मदनपुर मुबारिकपुर गांव निवासी टीकम सिंह उर्फ बबलू (30) पुत्र गजेंद्र सिंह कोल्ड ड्रिंक और पान की दुकान चलाता था। परिजनों के मुताबिक टीकम रविवार रात करीब नौ बजे अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर के लिए निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने टीकम की काफी तलाशी की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

सोमवार सुबह नारायणपुर गांव स्थित नहर के पास उसका शव पड़ा मिला। उसके नाक से खून निकल रहा था। थोड़ी ही दूरी पर बाइक भी खड़ी मिली। चौकीदार होती की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलवाकर शव की शिनाख्त कराई। थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें