फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी देख भड़के एसडीएम

Thu, 10 Nov 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 डीएम के आदेश पर बाल्मिकी बस्ती का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम बस्ती में गंदगी देख भड़क गए। उन्होंने कार्यवाहक ईओ पालिका कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। एसडीएम ने कार्यवाहक ईओ से इस बारे में जवाब भी तलब किया। एसडीएम की फटकार के बाद हरकत में आए कार्यवाहक ईओ ने दो सुपरवाइजर, एक ट्रैक्टर चालक को सस्पेंड कर दिया।

नगर के मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी कपिल गौतम पुत्र देवेंद्र गौतम ने डीएम से बाल्मिकी बस्ती में गंदगी की शिकायत की थी। डीएम के आदेश पर बुधवार को एसडीएम कन्हई सिंह बाल्मिकी बस्ती के औचक निरीक्षण करने पहुंचे। बस्ती में गंदगी देख एसडीएम का पारा हाई हो गया।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों से जल्द सफाई कराने के निर्देश दिए है। एसडीएम की फटकार के बाद हरकत में आए कार्यवाहक ईओ ने सुपरवाइजर अमित कुमार, भुल्लन, ट्रैक्टर चालक कल्लू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं अन्य सफाईकर्मियों, सुपरवाइजरों से स्पष्टीकरण मांगा है।

एसडीएम का कहना है कि निरीक्षण के दौरान बाल्मिकी बस्ती में गंदगी मिलने पर कार्यवाहक ईओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं ईओ कार्य में लापरवाही बतरने पर दो सुपरवाइजर, एक चालक को निलंबित कर दिया गया। जल्द बस्ती में सफाई कराई जाएगी।

एसडीएम ने सुनी जनसमस्याएं
सिकंदराबाद (ब्यूरो)। एसडीएम ने क्षेत्र के गांव अंधेल में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। साथ ही विकास कार्यो का सत्यापन किया। जनचौपाल में तहसील के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

शासन के आदेश पर अधिकारियों के गांवों के भ्रमण के तहत मंगलवार को एसडीएम ने क्षेत्र के गांव अंधेल में जनचौपाल लगाई। चौपाल में सीओ यशवीर सिंह, तहसीलदार हीरालाल सैनी, तहसील प्रशासन के अलावा आपूर्ति, जलनिगम, विद्युत, बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण, राजस्व, नगरपालिका, ब्लॉक के अधिकारी मौजूद रहें।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि जनचौपाल में गांव में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की गई। वहीं ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायतों का संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह में निस्तारण करने का आदेश दिया गया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें