फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमना रोड पर किसान के घर डकैती

Sat, 09 Jan 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला, पहासू
विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ता पूछने के बहाने सोमना रोड पर घेर में सो रहे किसान को बंधकर बनाकर डकैत उसके घर तक ले गए। किसान से ही आवाज लगवाकर दरवाजा खलवाया और परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की।
विज्ञापन


विरोध करने पर डकैतों ने महिला को तमंचे का बट मारकर घायल कर दिया। जाते-जाते बदमाश घेर में बंधे तीन पशु भी खोल ले गए। इसके बाद डकैत भूपनगर अनाज मंडी स्थित एक अन्य किसान के घेर से भी तीन पशु खोल ले गए ।

सोमना रोड निवासी त्रिलोकी प्रजापति शुक्रवार देर रात घेर में सो रहे थे। देर रात उनके पास चार लोग पहुंचे और जगाकर शिकारपुर का रास्ता पूछा। जैसे ही त्रिलोकी खड़े हुए डकैतों ने उनकी कनपटी पर तमंचा तान दिया और जबरन उसे उसके घर तक ले गए।
विज्ञापन


गनप्वाइंट पर त्रिलोकी से दरवाजा खुलवाने के आवाज लगवाई। उनकी आवाज सुनकर परिजनों ने दरवाजा खोला तो डकैतों ने उनकी पत्नी निर्मला, भाई हरिओम, भाई की पत्नी कुसुमा, भतीजा करन, बेटा सोहन और बेटी आरती को बंधक बना लिया।

कुंडल उतरवाने के दौरान जब कुसुमा ने विरोध किया तो डकैतों ने तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद डकैतों ने परिजनों को कमरे में बंद कर दिया।

फिर घर में रखे संदूक से 40 हजार की नगदी और सोने-चादी के जेवर समेत लाखों का सामान लूट लिया। जाते समय डकैत घेर में बंधे त्रिलोकी की दो भैंस, एक कटरा भी खोल कर ले गए।

डकैतों के जाने के बाद त्रिलोकी ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया और कंट्रोलरूम को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

उधर, इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कस्बा स्थित भूपनगर अनाजमंडी निवासी सुदामा की घेर पर धावा बोलकर दो भैंस और एक कटरा खोल ले गए।  थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें