फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से रेप का मामला: दरोगा के बेटे समेत दो हिरासत में

Thu, 31 Mar 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चोला
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौकी क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम सात साल की बच्ची से रेप करने वाला दिल्ली पुलिस के दरोगा का बेटा निकला। पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है। वहीं बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


देहात कोतवाल रामसेन सिंह ने बताया कि बुधवार शाम सात वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था। जबकि उसका साथी आरोपी की निगरानी कर रहा था। बच्ची का महिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्ची के पिता की तहरीर पर गांव निवासी गौरव पुत्र यादराम और उसके साथी अजय पुत्र हरस्वरूप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

गुरुवार शाम चोला रेलवे स्टेशन के पास से दोनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य आरोपी गौरव का पिता दिल्ली पुलिस में दरोगा के पद पर कार्यरत है। बच्ची के पिता ने बताया कि पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उसका इलाज महिला अस्पताल में चल रहा है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण चोला चौकी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें