फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर दुकानदार से लैपटॉप व कैश लूटा

Fri, 26 Aug 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
gun
विज्ञापन
अलियाबाद निठारी मार्ग पर बुधवार देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने दुकानदार से नगदी, मोबाइल, लैपटॉप लूट लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की जंगल में घंटों काॅबिंग की, लेकिन उनका पता नहीं चला। पीड़ित ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव अलियाबाद चोला चौकी निवासी गौरव उर्फ भूरा पुत्र शिवराज सिंह ने बताया कि वैर में उसकी मोबाइल शॉप है। वह बुधवार शाम करीब 8.30 बजे शॉप बंद करके घर लौट रहा था। उन्होंने बताया कि अलियाबाद निठारी मार्ग हथियारबंद दो बदमाशों ने उसे हथियार के बल पर उससे पांच हजार रुपये, मोबाइल, लैपटाप लूट लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कर घंटों जंगल में कॉबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सीओ यशवीर सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


नशीला पदार्थ सुंघाकर नगदी लूटी
खुर्जा (ब्यूरोे)। रोडवेज बस में नशीला पदार्थ सुंघाकर बदमाश ने युवक से नगदी और मोबाइल लूट लिए। नगर स्थित बस अड्डे पर पहुंचने के बाद होश आने पर पीड़ित को घटना की जानकारी मिली। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।  मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी जितेंद्र त्यागी रोडवेज बस में अलीगढ़ से अपने घर जा रहे थे।

जितेंद्र के मुताबिक बस में बैठे दो लोगों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया। बदमाशों ने उसकी जेब में रखी नगदी और मोबाइल लूट लिए। खुर्जा बस अड्डे पर पहुंचने के बाद जितेंद्र को जब होश आया तब उसे घटना की जानकारी मिली। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।

पुलिस चौकी के सामने चोरी
जहांगीराबाद (ब्यूरो)। नगर में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि बुधवार रात कस्बा पुलिस चौकी के सामने एक मेडिकल स्टोर से ही करीब 50 हजार रुपये का माल उड़ा लिया। जबकि पुलिस को इसकी खबर तक नहीं लगी। पीड़ित ने तहरीर दी है। मेडिकल स्टोर संचालक दीपांशु वार्ष्णेय पुत्र राकेश कुमार निवासी मौहल्ला गुसाईयान की कस्बा पुलिस चौकी के सामने राकेश मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान है।

बृहस्पतिवार को जैसे ही उन्होंने अपनी दुकान खोली तो दुकान की छत में कूमल हुआ देखकर चोरी की घटना का पता लगा। पीड़ित व्यापारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो वह भी हैरत में पड़ गई। दीपांशु पुत्र राकेश ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

मस्जिद में चोरी करते दबोचा
सिकंदराबाद (ब्यूरो)। मस्जिद में चोरी करते चोर को इमाम ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चोर को जेल भेज दिया। नगर की कैथवाली मस्जिद के इमाम ने बताया कि बुधवार रात करीब 1.00 बजे एक चोर मस्जिद में घुस आया और मस्जिद का स्टेबलाइजर चोरी कर ले जाने लगा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को चोरी किए गए स्टेबलाइजर समेत गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पूछताछ में चोर ने अपना नाम बकरकसाबान निवासी कलवा पुत्र सईद बताया है। कलवा के पास से एक छूरी, 260 नशे की गोलियां भी बरामद हुई हैं। इमाम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कलवा को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें