फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई करेंसी खत्म, महिलाओं का हंगामा

Fri, 25 Nov 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 करेंसी खत्म होने से गुस्साई महिलाओं ने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में बृहस्पतिवार को हंगामा किया। महिलाओं ने सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि सुबह से कतार में लगने के बाद भी उन्हें पैसे नहीं मिले। जबकि बैक डोर से रसूखदारों को नगदी दी जा रही है।

मोतीबाग स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स में नई करेंसी के लिए कतार लगी हुई थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे कतार में खड़े लोगों से नगदी खत्म होने की बात बताई गई। ऐसे में महिलाओं का पारा चढ़ गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


महिलाओं ने बैंक अफसर, जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कतार में लगी महिला सुदेश देवी ने बताया कि उनका बेटा बीमार है। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर बाजार से दवाएं लिख रहे हें। ऐसे में वह बिना रुपये के कैसे दवाएं खरीदेंगी। संध्या ने बताया कि उनको बैंक में बेटे की फीस जमा करनी है।

स्कूल वाले पुराना नोट नहंी ले रहे हैं। ऐसे में वह क्या करें। व्यवस्था से खफा महिलाओं ने हंगामा और्र प्रदर्शन भी किया। हालांकि, बाद में पुलिसकर्मियों के आश्वासन पर महिलाएं शांत हो गई।

बैंक में मारपीट, ककोड़ में जाम की कोशिश
अब बैंकों में नोट के लिए कतार में लगे लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। बृहस्पतिवार को भी कारपोरेशन बैंक में मारपीट का मामला सामने आया। वैर गांव के लोगों ने बैंक में कैश नहीं मिलने के कारण जाम लगाने की कोशिश की। इसी तरह, जहांगीरपुर स्थित पीएनबी में नोट जमा करने के लिए लाइन में खड़े युवकों में मारपीट शुरू हो गई।

दोनों ने अपने साथियों को बुलाकर जमकर हंगामा किया। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। सिकंदराबाद के अधिकांश बैंकों में कैश नहीं पहुंचने पर हालात बिगड़ गए। बैंक खुलने के बाद बैंक कर्मचारियों ने कैश नहीं होने की बात कही। इससे नाराज लोगों ने हंगामा किया।

वही, कारपोरेशन बैंक के बाहर लाइन में लोगों के बीच धक्का-मुक्की को लेकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। ककोड़ क्षेत्र के वैर गांव में दो दिनों से बैंक में कैश नहीं पहुंच रहा है, जिससे गुस्साए लोगों ने हंगामा कर जाम लगाने की कोशिश की।

किसानों को पुराने नोट से नहीं मिला खाद
नवीन मंडी स्थल स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर किसानों को बृहस्पतिवार को भी पुरानी करेंसी से खाद नहीं मिला। भाकियू के तहसील अध्यक्ष रोहताश सिंह तेवतिया ने बताया कि इफको किसान सेवा केंद्र पर किसानों से 500 व 1000 के नोट बृहस्पतिवार को भी नहीं लिए गए।

किसानों ने बैठक कर दो दिन का अल्टीमेटम दिया। एसडीएम से फोन पर भी वार्ता की गई। रोहताश सिंह के अनुसार एसडीएम ने भी दो दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष अमित बिधूड़ी, नगर अध्यक्ष सुरेशपाल सिंह तेवतिया, जसवंत सिंह तोमर, लक्ष्मण सिंह, रविंद्र शर्मा, राजकुमार सिंह, सुन्दरपाल, उदयवीर सिंह, जयप्रकाश रावत, धर्मवीर सिंह, जगवीर सिंह, शिवराम सिंह, जगत सिंह आदि मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें