फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नरसेना में फिजा बिगाड़ने की कोशिश

Mon, 06 Mar 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अभी पहासू का बवाल शांत भी नहीं हुआ है कि सोमवार को असामाजिक तत्वों ने तीन और भड़काऊ वीडियो वायरल कर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। व्हाट्सएप पर वीडियो वायरल होते ही नरसेना थाना क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई कर ग्रुप एडमिन सहित दो आरोपियों को दबोच लिया है। तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

नरसेना थाना क्षेत्र के ढलना गांव निवासी संजीव पुत्र नैन सिंह दिल्ली में कैब चलाता है। संजीव ने व्हाट्सएप पर आई लव माइ इंडिया नाम से ग्रुप बना रखा है, जिससे 100 से ज्यादा लोग जुड़े हैं। एसओ नरसेना ज्ञान सिंह ने बताया कि रविवार रात आई लव माइ इंडिया नामक ग्रुप पर रवि पुत्र हरिओम निवासी ढलना ने तीन भड़काऊ वीडियो वायरल किए।
विज्ञापन


पहला वीडियो 35 सेकेंड, दूसरा सात सेकेंड और तीसरा वीडियो 30 सेकेंड का है। वीडियो में एक धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्णणी की गई है। मामला संज्ञान में आने पर एसआई नूर मोहम्मद खां ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी संजीव और रवि को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरे आरोपी दीपक पुत्र सुरेंद्र निवासी ढलना फरार है।

पूछताछ में रवि ने बताया कि दीपक उसका दोस्त है। कुछ दिन पहले दोनों के मोबाइल पर पहासू निवासी रिहान अली की भड़काऊ वीडियो आई थी, जिसे देखकर उन्हें गुस्सा आया और उन्होंने भी इस तरह की वीडियो बनाकर व्हाट्सएप पर डाल दी। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि किसी को भी समाज को गलत दिशा दिखाने का अधिकार नहीं है।

अब वीडियो शेयर करने वाले आरोपी के साथ व्हाट्सएप पर बने ग्रुप एडमिन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

पहासू में बवाल के दो और आरोपी दबोचे
भड़काऊ वीडियो वायरल करने के मामले में दो और आरोपियों को पहास पुलिस ने नुमाइश ग्राउंड के मजार से दबोच लिया है। इसमें से एक आरोपी वह है जो खुद को अमित बता रहा था। हालांकि पुलिस अब तक रिहान का मोबाइल बरामद नहीं कर पाई है।

एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि 25 फरवरी की दोपहर पहासू के कस्बा में पठान टोला निवासी रिहान पुत्र इब्बन ने एक धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी करते हुए दो वीडियो वायरल कर दिए थे। एक वीडियो में अकेला रिहान दिखाई दे रहा है। पुलिस अब तक रिहान समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

वीडियो वायरल के बाद पहासू में हुआ था बवाल
बता दें कि 25 फरवरी की दोपहर भड़काऊ वीडियो वायरल होने के बाद 26 फरवरी की दोपहर पहासू में बवाल हो गया था। जिसके चलते आजतक पहासू में पुलिस तैनात है। जनपद में कोई भी ऐसी वारदात न हो इसके लिए पुलिस तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


सुरक्षा का जिम्मा बाहरी फोर्स के हवाले
 एक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से मचे बवाल के बाद से कस्बे की सुरक्षा व्यवस्था बाहर से आई फोर्स के हवाले है। दरअसल, पहासू थाने में पहले से ही पुलिस कर्मियों की कमी है ऊपर से चुनाव में कई पुलिस जनपद से बाहर हैं। थाना प्रभारी कौशलेन्द्र यादव ने बताया कि थाने में फोर्स की कमी चल रही है। इसके चलते सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कस्बे में दूसरे जनपदों से पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें