फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-93 पर बाइक सवार को मारी गोली

Thu, 04 Aug 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
एनएच-93 पर बाइक सवार को गोली मारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनएच-93 पर कार सवार दो लोगों ने बाइक सवार युवक को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे सीएचसी सेंटर पहासू भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे बुलंदशहर रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हांलाकि पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब दस बजे गाजियाबाद के लोनी स्थित इंद्रपुरी निवासी कुसुमपाल (35) अलीगढ़ से शिकारपुर बाइक से जा रहा था। छतारी क्षेत्र के गांव कस्बा डड्डू के पास अल्टो कार सवार दो लोग पहुंचे और बराबर में जाकर एक ने कुसुमपाल को गोली मार दी। गोली पेट में लगी और वह गिर पड़ा।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। आसपास के लोगों ने देखा तो घटनास्थल की तरफ पहुंच गए। घायल को लोगों ने पहासू स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हबुलंदशहर रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष के लोगों के मुताबिक आरोपी पक्ष से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


इसके चलते उन्होंने गोली मारी। पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने दिल्ली के शाहदरा निवासी यशपाल के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर थाना प्रभारी श्यामप्रताप पटेल ने बताया कि पीड़ित और आरोपी पक्ष के बीच लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध जान पड़ता है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें