कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नौसाना में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपी लाठी-डंडे, फरसे तलवार और हथियार लेकर घुस आए। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज दिल्ली में चल रहा है। पुलिस ने 11 लोगों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज की है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गांव नौसाना निवासी सगीर खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। 21 जून की दोपहर समसुद्दीन , सहाबुद्दीन , नाजिम , मुन्ना, जाकिर, मोहम्मद पीर, मुन्ना, मोहम्मद बबलू नियाज, मोहम्मद नन्हें ने घर में घुसकर पर हमला कर दिया।
आरोपी धारदार हथियारों से लैस होकर आए और परिवार के सदस्यों पर फरसों व तलवार से हमला कर दिया। जिसमें अहमद को गंभीर चोट आई हैं। आरोपी पथराव करते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से अहमद को दिल्ली रेफर कर दिया।
एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एक आरोपी समसुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ब्यूरो