फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरी वाले से कैश और मोबाइल लूटा

Sun, 22 Nov 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला, गुलावठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी-सैदपुर मार्ग पर ग्राम ऐंचाना के निकट रविवार की देर शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने मोहल्ला पीरखां निवासी फेरी वाले यामीन से चार हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन


इस दौरान बदमाशों ने तमंचे से फेरी वाले पर गोली चला दी। गोली से फेरी वाला बाल-बाल बच गया। उसके पैर में छर्रे लगे हैं।

मोहल्ला पीरखां निवासी यामीन पुत्र ईदू गांवों में बर्तनों की फेरी करता है। वह सैदपुर क्षेत्र के गांवों में फेरी करने गया हुआ था। रविवार की देर शाम वह फेरी करके गांव परतापुर से मोपेड से लौट रहा था।

बाइक सवार दो बदमाशों ने ऐंचाना के निकट उसे रोक लिया और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी पर गोली चला दी। गोली के छर्रे यामीन के पैर में लगे हैं। उसने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें