फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी विवाहिता, मौत

Tue, 07 Jun 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करौरा में एक विवाहिता संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिली। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


खुर्जा नगर के पंजाबियान मोहल्ला निवासी प्रीती (26) की शादी करौरा में संजय से छह साल पूर्व हुई थी। रविवार को ससुर की मौत हो जाने के चलते घर पर रिश्तेदारों की भीड़ थी। सोमवार को सभी लोग चले गए थे। घर में पति संजय और उसके उसके दोनों बच्चे घर पर थे।

बताया जा रहा है किसी बात पर पति से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद रात करीब 11 बजे प्रीती ने कमरे में जाकर छत की हुक में रस्सी से फंदा लगा लिया। लोगों ने उसको छत से लटके देखा तो हड़कंप मच गया। उसको आनन-फानन में नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक प्रीती की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है।

करौरा चौकी प्रभारी दलवीर सिंह ने बताया कि अभी तक मायके पक्ष की ओर से उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर घटना की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें