फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को घोंपा चाकू

Sat, 05 Mar 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगलिया गांव में रंजिशन एक व्यक्ति ने युवक को चाकू घोंपकर लहूलुहान कर दिया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


गंभीर हालत में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर मेडिकल के लिए बुलंदशहर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

पीड़ित के परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी है।


नगलिया गांव निवासी संतोष कुमार (26) पुत्र गोपीचंद्र राजमिस्त्री का काम करता है। एक सप्ताह पूर्व संतोष का गांव के ही एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था।

विरोध करने पर उसने मारपीट की थी। आरोप है कि शुक्रवार तड़के तीन बजे संतोष काम करने के लिए जा रहा था।

इसी दौरान आरोपी पहुंचा और संतोष पर चाकु से हमला बोल दिया। संतोष की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे अस्पताल ले आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें