फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो नेता को पीटकर लूटा

Tue, 20 Jun 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
loot - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मोहल्ला विकास कॉलोनी निवासी भाजयूमों के नगर महामंत्री एवं ईंट भट्ठा व्यवसायी चिराग नागर पुत्र धर्मेंद्र नागर से बाइक सवार युवकों ने तमंचे की नोक पर सोने की चेन लूट व मोबाइल भी लूट लिया। पीड़ित चिराग के अनुसार तमंचों की बटों से उससे मारपीट भी की गई।
विज्ञापन


शोर सुनकर घटनास्थल पर महिलाएं घरों से निकल आईं तथा उन्होंने शोर मचाया। उसके बाद हमलावर भाग गए। बाद में घटनास्थल के पास ही उनका टूटा हुआ मोबाइल मिला। घटना सोमवार को सुबह आठ बजे उस समय हुई, जब वह रोज की भांति जिम से लौट रहा था।

थाने के निकट तीन बाइकर्स ने उसे रोक तमंचा तानकर उससे सोने की चेन तथा मोबाइल लूट लिया और उसके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद पीड़ित ने 100 नंबर पर घटना की सूचना दी। पुलिस जब तक वहां पहुंची, तब तक आरोपी भाग चुके थे।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। चाचा परविंदर नागर एवं पिता धर्मेंद्र नागर ने पुलिस से बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है। थानाध्यक्ष का कहना है कि भट्ठा व्यवसायी ने घटना की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें