पट्टे की जमीन पर कब्जे को लेकर रविवार को दो पक्षों में पथराव व लाठियां चल गईं। मारपीट में दोनों पक्षों के पांच महिलाओं समेत 12 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से चार को बुलंदशहर रेफर किया गया है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।
खगुवाबास निवासी कन्हैयालाल ने बताया कि 20 साल पूर्व गांव के बाहर उसे 2 बीघा जमीन का पट्टा आवंटित हुआ था। गांव के ही शाहमल के बेटों ने अफसरों से साठगांठ कर उनके पट्टे को अपने नाम आवंटित करा लिया।
रविवार सुबह राकेश, अजयपाल, समर, जयराज, महेंद्र, मनवीर पुत्रगण शाहमल व सतीश , मोहित , रोहित , सोनू , अंकुर , अंकित और अमित आदि ने कब्जा करने के इरादे से बाउंट्री को तोड़ने लगे।
विरोध करने पर उन्होंने हमला करते हुए पथराव किया। मारपीट में हरस्वरूप, खेमचंद, दिनेश, श्रीपाल, गिरधारी, बबीता, आशा और पूनम घायल हो गई। वहीं, शाहमल ने कन्हैया पक्ष के जयराम, राकेश, अजयपाल, समरबीर, पूजा, रेखा, सुमन को घायल करने का आरोप लगाया है।