फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी वाहनों की चपेट में आए तीन लोगों की मौत

Tue, 29 Nov 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदौक के पास बस की टक्कर लगने से बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने बस में आग लगाने का प्रयास किया।

क्षेत्र के चांदौक निवासी चंद्रपाल का पुत्र प्रवीन 25 वर्ष रविवार रात बाइक से जहांगीराबाद से लौट रहा था। प्रवीन के साथ हरेंद्र बैठा था। परिजनों के मुताबिक जैसे ही प्रवीन गांव के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही शिकारपुर-चांदौक रूट की बस ने बाइक को साइड मार दी। जिसमें प्रवीन व हरेेंद्र सिर के बल जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन


प्रवीन के सिर से ज्यादा खून का रिसाव होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि हरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। गुस्साए लोगों ने बस को आग लगाने व तोड़फोड़ करने का प्रयास किया। गांव प्रधान मुकेश बाल्मिकी ने उनको समझाकर शांत किया।

तेज रफ्तार रोडवेज बस ने वृद्ध को रौंदा, मौत
 देहात क्षेत्र में हाईवे-91 पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार दोपहर ब्रह्मानंद स्कूल के पास से एक वृद्ध सड़क पार कर रहा था।

तभी सिकंदराबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारकर चालक भाग गया। लोगों ने घायल वृद्ध को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त की कोशिश की। उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिलने से शिनाख्त नहीं हो पाई।

बाइक सवार को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
हाईवे पर बिलसूरी के पास बीती रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बुलंदशहर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पिलखनवाली निवासी सत्यवीर सिंह पुत्र प्रकाश चंद औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में नौकरी करता था। रविवार की शाम सत्यवीर ड्यूटी से बाइक से घर लौट रहा था। तभी बिलसूरी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें सत्यवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर उसे अस्पताल भिजवाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें