राशन वितरण को लेकर नगर क्षेत्र के गांव मऊआखेड़ा में हुए संघर्ष के मामले में प्रधान समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के बाद से ही पांचों आरोपी फरार हैं। नौ सितंबर को गांव मऊआखेड़ा में राशन वितरण को लेकर जमकर संघर्ष हुआ था। पीड़ित ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि गांव में राशन डीलर लक्ष्मी पत्नी विनोद कुमार दुकान पर राशन वितरण कर रही थीं।
वहां पहुंचे ग्राम प्रधान और उसके साथियों ने राशन रजिस्टर फाड़ दिए थे।यहां दोनों पक्षों के लोगों ने जमकर हंगामा किया था। डीलर ने ग्राम प्रधान पर रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी राजवर्धन गौड़ ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।