फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर मांगी 40 हजार की फिरौती

Sat, 29 Oct 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
रुपये। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
मोहल्ला रंगरेजान में पैसे लेने आए अमरगढ़ निवासी एक युवक को कुछ लोगों ने बंधक बनाकर लिया और उसके साथ मारपीट की। युवक को छोड़ने की एवज में परिजनों से फोन पर 40 हजार रुपये मांगे। फिरौती मांगने की सूचना पर परिजनों ने औरंगाबाद थाने पहुंचकर आरोपी युवक को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दबिश देकर बंधक बनाये गये युवक को छुड़ा लिया।
विज्ञापन


जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव अमरगढ़ निवासी गुलशन पुत्र नरेश वर्मा 27 अक्टूबर शाम को अपने मित्र बोबी के साथ औरंगाबाद के मोहल्ला रंगरेजान निवासी एक युवक से पैसे लेने के लिये आया था। इसी दौरान औरंगाबाद के युवक ने रुपये न देकर उल्टा गुलशन के साथ मारपीट कर बंधक बना लिया और उसे कमरे में बंद कर दिया।

गुलशन का दोस्त बोबी मौके से फरार हो गया। बंधक बनाने के बाद आरोपी ने उसे छोड़ने की एवज में अमरगढ़ में परिजनों को फोन कर 40 हजार की रंगदारी मांगी। रंगदारी की सूचना से पीड़ित युवक के परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने औरंगाबाद थाने पहुंचकर आरोपी युवक को मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के मकान पर दबिश देकर बंधक बनाये गये गुलशन को बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। औरंगाबाद इंस्पेक्टर पीआर शर्मा ने बताया कि मामला अगवा का नहीं बल्कि पैसों के लेनदेन का है। युवक को बंधक बनाने के मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें