फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह क्लेश में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

Mon, 11 Apr 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरंगाबाद
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पिपाला गांव में एक नशेड़ी युवक ने गृह क्लेश से परेशान होकर तमंचे से खुद को उड़ा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिपाला निवासी चौधरी रनवीर सिंह के पुत्र जितेंद्र (35) शराब का आदी था। इसके चलते परिवार में विवाद होता रहता था।
विज्ञापन


सोमवार सुबह जितेंद्र शराब पीकर घर आ गया और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। विरोध करने पर नशे में जितेंद्र ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मोके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही औरंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


जितेंद्र के तीन बच्चे हैं। औरंगाबाद कोतवाल आरपी सिंह ने बताया कि वह शराब का आदी था। जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें