फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर भिड़े ग्रामीण और बाराती

Sun, 27 Nov 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एनएच-91 स्थित हजरतपुर गांव के पास ढाबे पर रुके बाराती और ग्रामीण मामूली विवाद के चलते आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूसे चले। इस दौरान होटल पर खड़े अन्य वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर एसडीएम, सीओ समेत पुलिस अधिकारी पहुंचे और मामले को शांत कराया। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।

शनिवार सुबह 11 बजे अलीगढ़ के छर्रा से शादी समारोह से वापस दिल्ली लौट रही बारातियों की एक बस देहात थाना क्षेत्र के गांव हजरतपुर के पास स्थित ढाबे पर रुकी। बताया जा रहा है कि ढाबे पर खाने-पीने का सामान खरीदने को लेकर कर्मचारियों से बरातियों की कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि बारातियों ने ढाबा कर्मचारियों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर हजरतपुर के ग्रामीण लामबंद होकर पहुंच गए और बारातियों से भिड़ गए। वहीं बारातियों ने ग्राम प्रधान राहुल सोलंकी की कार के शीशे और ढाबे पर भी तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। मारपीट में ढाबा संचालक लेखराज और बाराती पक्ष से थानसिंह समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर एसडीएम राहुल यादव, सीओ विजय प्रकाश सिंह और देहात थाना पुलिस मय फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। घायलों को नजदीकी कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें