फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसी कार दो लोगों की गई जान

Sat, 26 Nov 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
ट्रक से ‌भिड़ी कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
अरनिया हाईवे स्थित ईशनपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर घुस गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चालक को अस्पताल में भर्ती कराकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अरनिया थाना क्षेत्र के रुकनपुर गांव की लड़की का शादी समारोह बृहस्पतिवार को खुर्जा के मैरिज होम में था। शादी समारोह में शामिल होने रुकनपुर के पन्नालाल (54) पुत्र डालचंद और रिश्तेदार मनीष शर्मा (45) पुत्र जगदीश आए थे। शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे वह शादी समारोह से वापस अपनी कार से लौट रहे थे।
विज्ञापन


तभी ईशनपुर गांव के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रक में उनकी तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पीछे से घुस गई। हादसे में पन्नालाल और मनीष शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने देखा तो घटना स्थल पर दौड़े। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।

मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल चालक को जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार है।

सड़क हादसे में बाइक सवार घायल

स्याना-गढ़ हाईवे पर शुक्रवार को सराय स्केप नहर मोड़ पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक के पैर में फ्रैक्चर हो गया और सिर में गंभीर चोटें आईं हैं।  शेरपुर गांव थाना धनौरा जिला अमरोहा निवासी कपिल शुक्रवार को बाइक से गढ़ की ओर से स्याना आ रहे थे।
विज्ञापन


तभी सराय स्केप नहर मोड़ पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कपिल का एक पैर फ्रैक्चर हो गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। घायल बाइक सवार को स्याना सीएचसी लाया गया, जहां से उसे रेफर कर  दिया गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें