फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने मासूम को कुचला, मौत पर फूटा गुस्सा, जाम

Sun, 27 Dec 2015 10:52 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में धमैड़ा अड्डे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन साल के बच्चे को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए काली नदी पुल के निकट जाम लगा दिया।
विज्ञापन


घंटेभर में हालात ऐसे हो गए कि पुलिस को चंदौसी की ओर से डिबाई होते हुए शहर में आने वाला ट्रैफिक बाईपास की ओर डायवर्ट करना पड़ा। वहीं उग्र होती भीड़ को देख पुलिस कोलाठियां फटकारनी पड़ीं।

बाद में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मोहल्ला फैसलाबाद निवासी मुराद अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे उसका छोटा भाई शाहआलम साइकिल लेकर बाग में जा रहा था।
विज्ञापन


साइकिल पर मुराद अली का बेटा सुफियान (3) भी बैठा हुआ था। धमैड़ा अड्डे पर अगौता की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इसमें सुफियान ने मौके पर दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने शव नहीं उठाने दिया।

लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए जाम लगा दिया। जाम से स्याना रोड और आसपास वाहनों की कतार लग गई। जाम को करीब एक घंटा लगा होने से जाम के दबाव को कम करने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्ट कर स्याना अड्डे से बाईपास को वाहनों को निकाला।

इसके बाद वाहनों की दबाव कम हुआ। इस बीच पुलिस ने जाम लगाने वालों को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन उन्होंने पुलिस की एक बात नहीं मानी। वह चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। भीड़ बढ़ी और कुछ युवा उग्र होने लगे। पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई।

भीड़ के उग्र होने पर पुलिस ने लाठियां फटकारीं। इससे भीड़ कम हुई तो पुलिस ने परिजनों को चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया।  पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। सूफियान के पिता ने ट्रक नंबर यूपी 13टी 0901 के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

रविवार सुबह ट्रक से कुचलकर तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने काली नदी के निकट जाम लगा दिया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को हलका बल प्रयोग करना पड़ा। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ट्रक के मालिक का पता किया जा रहा है। -आरके सिंह, नगर कोतवाल

मंदिर से टकराई बाइक, एक की मौत
अगौता थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर भैसरोली में शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक अज्ञात वाहन से भिड़ंत बचाने के प्रयास में मंदिर से जा टकराई।

इसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में एक अधेड़ ने उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। सिकंदराबाद निवासी राजू व तेजगढ़ी निवासी दिगपाल और ज्ञानेंद्र एक ही बाइक पर सवार होकर शनिवार की शाम को सैदपुर से बुलंदशहर की ओर जा रहे थे।

बुलंदशहर-अगौता-सैदपुर मार्ग स्थित गांव शरीफपुर भैसरोली के पास अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक मंदिर से जा टकराई। तीनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। हादसे की सूचना पर अगौता पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां देर रात उपचार के दौरान ज्ञानेंद्र (45 वर्ष) ने दम तोड़ दिया। अगौता थाने के कार्यवाहक एसओ अरुण कुमार ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।  
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें