थाना देहात क्षेत्र के गांव में हुए सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं मेडिकल जांच के बाद शनिवार को पुलिस ने कोर्ट में ले जाकर पीड़िता किशोरी के कलम बंद बयान कराए हैं। उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब हो कि गांव निवासी किशोरी बृहस्पतिवार शाम को खेत पर चारा काटने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के रहने वाले दो किशोरों ने खेत में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। ग्रामीणों की मानें तो किशोरों ने मौके पर वीडियो क्लिप भी बनाई।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी आकाश और भूरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। उसके बाद पुलिस ने पीड़िता किशोरी को भेजकर उसका मेडिकल चेकअप कराया। थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया पीड़िता को कोर्ट भेजकर उसका 164 के तहत बयान करा दिए गए हैं। इसके बाद दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।