फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ पर हंगामा, एक को दबोचा, 4 नामजद

Sat, 14 Jan 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

विज्ञापन
घर के बाहर खेल रही 11 वर्षीय लड़की से बृहस्पतिवार को एक युवक छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी को अगवा करने की कोशिश की। पीड़िता की चीखें सुनकर ग्रामीणों ने आरोपी को घेर लिया। भनक लगने पर पहुंचे आरोपी के साथी हाथापाई करने लगे। ग्रामीणों ने आरोपी के एक साथी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया है।  

नगर निवासी युवक ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उसकी 11 वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने उनकी बेटी को अगवा करने की कोशिश की। तभी किशोरी की की चीखें सुनकर मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को घेर लिया। खुद को घिरा देख आरोपी ने फोन से साथियों को सूचना दे दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे साथियों ने ग्रामीणों से हाथापाई कर उसे छुड़ा लिया। हालांकि मोहल्लेवासियों ने आरोपी के एक साथी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। किशोरी के पिता ने चार लोगों को नामजद कराया है। कोतवाल जितेंद्र कुमार का कहना है कि मामला छेड़छाड़ का है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

चार दिन बाद दर्ज हुई छेड़छाड़ की रिपोर्ट
नगर के एक विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ युवकों ने छेड़छाड़ की थी। इसकी रिपोर्ट पुलिस ने चार दिन बाद दर्ज की है। छात्रा ने चार दिन पहले ही दो युवकों को नामजद करते हुए छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इसकी तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई थी। छात्रा का आरोप है कि युवक उसे तथा उसके परिवार को अंजाम भुगतने की धमकियां दे रहे हैं।

छात्रा ने अपनी मां के साथ थाने आकर पुलिस को बताया था कि वह जब स्कूल व ट्यूशन आती जाती थी तो युवक उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। पुलिस में शिकायत करने पर उसे बुरे अंजाम भुगतने की धमकी देते थे। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

किशोरी से गैंगरेप का मुख्य आरोपी पकड़ा
 पांच माह पहले किशोरी को अगवा कर गैंगरेप के मुख्य आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार सुबह केला मोड़ से दबोच लिया। हालांकि तीन नामजद आरोपी अब भी फरार है। क्षेत्र के गांव में एक किशोरी को अगवा कर गैंग रेप किया गया था। पीड़िता के पिता ने इस मामले में चार आरोपियों को नामजद कराया था। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी केला मोड़ पर खड़ा है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। चौकी इंचार्ज महिपाल सिंह ने बताया कि गैंगरेप का मुख्य आरोपी आरिज पुत्र अब्दुल सलाम को केलामोड़ से दबोच लिया गया है। जबकि फरार तीन आरोपी रजिया, अनीस व अली की तलाश जारी है।

खेत पर गई युवती से रेप की कोशिश
 कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत पर गई युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता ने पुलिस में तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम गांव की एक युवती खेत में गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया। युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन


शोर मचाने पर जब तक लोग पहुंचे आरोपी मौके से भाग गया। घर पहुंच कर पीड़िता ने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें