फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार को बंधक बना गौशाला से खोल ले गए चार पशु, हंगामा

Tue, 22 Dec 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
टैना सीकरी रोड स्थित गौशाला  में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर चार गोवंश खोल ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने चौकीदार के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन


जैसे ही वारदात की जानकारी बजरंग दल को मौके पर हंगामा शुरू हो गया। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने बदमाशों को पकड़ने का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया।

टैना सीकरी मार्ग स्थित कामधेनु गोसेवा संस्थान में 49 गोवंश हैं। सोमवार रात करीब 11.50 बजे टाटा मैजिक सवार बदमाश गोशाला में घुस गए।

बदमाशों ने गौशाला के चौकीदार लालता को बदमाशों ने मारपीट कर हाथ पैर बांध कर किनारे डाल दिया। इसके बाद बदमाश गौशाला से चार गोवंश खोलकर टाटा मैजिक में लादकर भाग गए।
विज्ञापन


सुबह ग्रामीणों ने देखा तो लालता को बंधन मुक्त कराया। इसके बाद लालता ने घटना की सूचना गोशाला संचालक राजेश पाठक को दी। घटना की जानकारी मिलने पर काफी संख्या मे बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे।

सूचना पर कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। उन्होंने जल्द ही आरोपियों के पकड़ने का आश्वासन देते हुए कार्यकर्ताओं को शांत कराया।

प्रदर्शन करने वालों में तनु सोलंकी, हरिशंकर शर्मा, लवी राघव, महेश चौधरी, खेमचंद्र शर्मा, मनोज राघव, नवीन शर्मा, नमन पंडित, अतुल कौशिक, यशपाल तोमर, राकेश राघव, मोनू राघव, संदीप गुप्ता, रोहताश गुप्ता, पिंटू राणा, अंकुर, मोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें