फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर ः सफर दुश्वार हादसों की भरमार

Sun, 06 Dec 2015 10:42 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे ने रेल और बस यात्रियों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। रविवार को फिर से दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर दौड़ने वाली 10 एक्सप्रेस समेत दो पैसेंजर ट्रेनें लेट हो गई।
विज्ञापन


इसके चलते प्लेटफार्म पर यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। वहीं, हाईवे पर कोहरे ने भी बस की रफ्तार पर लगाम लगा दी, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना पड़ा।

रविवार को कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी। दिल्ली हावड़ा रूट पर चलने वाली फरक्का एक्सप्रेस आठ घंटे, लिच्छवी छह घंटा 20 मिनट, कालका चार घंटे, महानंदा 3.30 घंटे, मुरी तीन घंटे, डिब्रूगढ़ तीन घंटे, गोमती तीन घंटे, ऊंचाहार दो घंटे लेट पहुंची।
विज्ञापन


इसके अलावा दिल्ली से अलीपुर जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस नौ घंटे लेट पहुंची। इसके अलावा दिल्ली की तरफ जाने वाली दो पैसेंजर ट्रेनें भी लेट रहीं। एसएस भरत राम ने बताया कि कोहरे के कारण सिग्नल न दिखने की समस्या होती है, इसके चलते ट्रेनों की गति धीमी हो जाती है। यही वजह है कि ट्रेनें लेट हो रही हैं।

नौ के बाद और बढ़ेगा कोहरा-ठंड
मौसम बार-बार बदल रहा है। मगर अब जल्द ही ठंड और घना कोहरा अपना रंग दिखाने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों ने नौ दिसंबर से शीतलहर चलने और कोहरा बढ़ने की संभावना जताई है।


ठंड और कोहरा पिछले कुछ दिनों से जारी है। बरसात के बाद ठंड और बढ़ गई और पारा भी गिर गया। रविवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया।


सोमवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 12 डिग्री रहेगा। मगर नौ दिसंबर को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम चार तथा दस दिसंबर को अधिकतम 24 और न्यूनतम चार डिग्री रहेगा।


मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेक राज के अनुसार नौ दिसंबर से मौसम में बदलाव के संकेत बने हैं। पहाड़ों में बर्फबारी होगी। इसके चलते कोहरा की संभावना बढ़ गई है।

जीटी रोड पर हादसे में बुजुर्ग की मौत
जीटी रोड पर रविवार सुबह ट्रक की टक्कर से पैदल सड़क पार कर रहे  खानपुर के गांव मानपुर निवासी शिवदयाल सिंह (65) की मौत हो गई। आरोपी ट्रक लेकर मौके से भाग गया।


ट्रक चालक के खिलाफ बुजुर्ग के बेटे वीरेंद्र ने सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ सिहानी गेट रणवीर सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। 

टैंकर से टकराई कार, एक की मौत
छपरावत गांव के पास हाईवे पर बुलंदशहर की ओर से आ रही एक कार सड़क पर खड़े टैंकर में घुस गई। हादसे में कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन-फानन में लोग कार सवार को अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक मरने वाले की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें