फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉटरी नगरी में एक रात में पांच घरों में लूटपाट

Fri, 22 Jan 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरारीनगर में बृहस्पतिवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक साथ पांच घरों के परिवारों को बंधक बनाकर लाखों के गहने व नगदी लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट कर परिजनों को घायल कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मुरारीनगर मोहल्ला निवासी इलियास, महेंद्र, वारिस, चांद, वसीम, रियाजुदद्ीन ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश उनके घर में घुस गए।

इसके बाद बदमाशों ने परिवारों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। फिर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लूट लिए। जब परिजनों ने विरोध किया तो बदमाश ने मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बदमाशों के भागने के बाद परिजनों ने शोर मचाया तो मोहल्ले में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार के घरों पर लोगों की भीड़ पूरे दिन लगी रही।

सूचना पर देर रात पहुंची पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

महिला से मारपीट कर मोबाइल व जेवर लूटे
मुस्तफागढ़ी में रंजिशन मारपीट कर महिला से मोबाइल और सोने के कुंडल लूट लिए। गंभीर रूप से घायल पीड़िता ने तहरीर दी है। मुस्तफागढ़ी निवासी शन्नो पत्नी शाकिर ने पुलिस को बताया कि परिवार के लोगों से छत को लेकर विवाद चल रहा है।

जिसके चलते आरोपी उससे रंजिश रखते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 9.30 बजे वह घर पर अकेली थीं। तभी चार लोग घर मे घुस आए। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि आरोपी उनके मोबाइल और कानों के कुंडल लूट ले गए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें