भौपुर गांव में बेटी को मोबाइल पर जबर अश्लील फिल्म दिखाने का मामला सामने आया है। बाप की इस करतूत से खफा बेटी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी।
आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को मोबाइल सहित दबोच लिया। हालांकि बाद में बेटी की ओर से मारपीट की तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी पिता को शांति भंग की धारा में चालान कर दिया है।
पुलिस के अनुसार रविवार शाम करीब चार बजे दसवीं की छात्रा ने 100 नंबर पर फोन कर सूचना दी कि उसका पिता उसे जबरन मोबाइल पर अश्लील फिल्में दिखा रहा है। ऐसा नहीं करने पर मारपीट करता है।
किशोरी छात्रा ने कहा कि मैं बहुत परेशान हूं। मेरी मदद कर इज्जत बचा लो। युवती की इस सूचना पर पहले तो पुलिस को लगा कि पिता के डांटने फटकारने की वजह से किशोरी शिकायत कर रही है।
लेकिन बाद में कंट्रोल रूम ने थाना पुलिस को मैसेज भेजकर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आनन-फानन में थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आरोपी को मोबाइल सहित हिरासत में लेकर थाने ले आई।
किशोरी से बात की तो उसने फिर वहीं बातें दोहरा दी। थानाध्यक्ष निसार हुसैन ने बताया कि बाद में आरोपी की बेटी ने मारपीट की तहरीर दी है। इसलिए आरोपी का चालान धारा 151 में किया गया है।