आठ दिन बाद भी डा. नबी चौहान के हत्यारों का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। एसएसपी सोनिया सिंह ने शनिवार रात थाने पहुंच इंस्पेक्टर केपी सिंह की जमकर क्लास लगाई। कप्तान की फटकार के बाद हरकत में आई पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वही सीओ सिकंदराबाद थाने में डेरा डाले हुए हैं।
बता दें कि 20 नवंबर को देर शाम सिकंदराबाद-जेवर स्टेट हाईवे पर ककोड़ में स्टेट बैंक के पास स्थित चौहान नर्सिंग होम में घुसकर बाइक सवार हमलावार ने गोली मारकर डा.नबी मोहम्मद चौहान की हत्या कर दी थी। मृतक के साले ने दो अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
आठ दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारों पता न लगाने से नाराज कप्तान ने शनिवार रात थाने पहुंच इंस्पेक्टर को जमकर हड़काया। कप्तान की फटकार के बाद सीओ सिकंदराबाद ने भी थाने में डेरा डाल लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने मृतक की भाभी को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जबकि मृतका भाई फरार है। डा. नबी चौहान की हत्या को संपत्ति विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।