पड़ोसी राज्यों में लिंग जांच पर सरकार के सख्त रुख के चलते वेस्ट यूपी के जनपद लिंग जांच के लिए मुफीद बन गए हैं। जिलेभर के अधिकांश अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर धड़ल्ले से लिंग जांच का खेल चल रहा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अफसरों कार्रवाई को तैयार नहीं है।
जबकि हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम एक के बाद एक तीन मामलों का जिले में भंडाफोड़ कर चुकी है। हरियाणा में लिंगानुपात काफी कम होने के कारण वहां लिंग जांच पर सरकार काफी सख्त है। यही कारण है कि हरियाणा के लोग वेस्ट यूपी के जिलों में लिंग जांच करा रहे हैं।
इसमें दलालों की बड़ी भूमिका है। बकायदा इन दलालों का कमीशन तय होता है। रोजाना लिंग जांच के लिए 10 से 15 गर्भवती महिलाओं को बुलंदशहर लाया जाता है। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी का कहना है कि लिंग जांच रोकने के लिए समय-समय पर अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की जाती है।
कोई भी सेंटर लिंग जांच करते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है।